हर खेत सिंचाई का पानी, बिहार सरकार

बिहार सरकार ने हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना शुरू की है, इस योजना के तहत सरकार ने लघु सिंचाई परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है और इस वर्ष 184 लघु सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया जाएगा, जिसका प्रभाव करीब 22000 हेक्टेयर क्षेत्र पर पड़ेगा। सरकार के "सात निश्चय-II" कार्यक्रम के तहत 2025 तक बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है और इसका एक प्रमुख उद्देश्य हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना है।